भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ता-ता थैया / राजा चौरसिया

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:49, 5 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजा चौरसिया |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक चिरैया
है गौरेया,
खूब फुदकती
और चहकती,
उड़ती दिनभर
मगर न थकती,
गाए, नाचे
ता ता थैया!

कभी द्वार पर
कभी तार पर,
मन को रहती
नहीं हार कर,
जाती पनघट
ताल तलैया!

बड़ी सयानी
श्रम की रानी,
कभी न माँगे
दाना-पानी,
इसे निहारे
छोटा भैया!

जोड़े तिनका
अपने मन का,
लाड-प्यार
पाती जन-जन का,
उड़े फुर्र से
बैठ मड़ैया!