भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तितली / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:50, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तितली ओ तितली
कहाँ चली कहाँ चली।
रंग भरे छापे के
कपड़ो को पहन चली॥
झीने से पंखों को
खोल-खोल उड़ चली।
बैठी जब फूल पर
खिल उठी कली-कली॥
रस लिया, रस पिया
तैरती-सी उड़ चली।
तितली ओ तितली
कहाँ चली कहाँ चली॥