भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तिरे सुलूक का ग़म सुब्ह-ओ-शाम क्या करते / रईस सिद्दीक़ी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रईस सिद्दीक़ी |संग्रह= }} <poem> तिरे स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatGhazal}}
 
<poem>
 
<poem>
 
तिरे सुलूक का ग़म सुब्ह-ओ-शाम क्या करते  
 
तिरे सुलूक का ग़म सुब्ह-ओ-शाम क्या करते  

08:27, 29 मार्च 2014 के समय का अवतरण

तिरे सुलूक का ग़म सुब्ह-ओ-शाम क्या करते
ज़रा सी बात पे जीना हराम क्या करते

कि बे-अदब का भला एहतिराम क्या करते
जो नास्तिक था उसे राम-राम क्या करते

वो कोई ‘मीर’ हो ‘ग़ालिब’ हों या ‘अनीस’-ओ-‘दबीर’
सुख़न-वरी से बड़ा कोई काम क्या करते

न नींद आँखों में बाक़ी न इंतिज़ार रहा
ये हाल था तो कोई नेक काम क्या करते

मिज़ाज में था तकब्बुर तो हरकतों में ग़ुरूर
फिर ऐसे शख़्स को हम भी सलाम क्या करते

‘रईस’ ख़ू-ए-वफ़ा ने हमें रूलाया है
फिर इस चलन को भला हम भी आम क्या करते