भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तीन तिलंगे / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:53, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तीन तिलंगे
बड़े लफंगे
घूम रहे हैं दिल्ली में,
तीन तिलंगे
हर-हर गंगे
घूम रहे हैं दिल्ली में।

पहले लाल किला देखा, अब
बैठ अजी, मोटर में,
गानागाते, मौज उड़ाते
आए चिड़ियाघर में।

खूब खिजाया बंदर को इक
चिड़ियाघर के अंदर,
शेर बबर गुर्राया उन पर
भागे फिर तो थर-थर।

तीन तिलंगे
बिलकुल नंगे,
दौड़े भाई यहाँ-वहाँ,
खूब उड़ी खिल्ली तो घर आ
रोए तीनों अहाँ-अहाँ!