भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तीर्थयात्री / यूनीस डिसूजा

Kavita Kosh से
212.192.224.251 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 14:58, 22 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=यूनीस डिसूजा |संग्रह= }} <Poem> पहाड़ियाँ रेंग रही ह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पहाड़ियाँ रेंग रही हैं रक्षक-वाहनों से
मद्धिम रोशनियाँ घूमती हैं, ऊपर-नीचे
पर्वत-श्रेणियों पर
प्रस्थित फिर किसी दीमक लगे
शहर की ओर।
ललछौंही देवशिला
सबको गुज़रते हुए देखती रहती है।
एक बार वह बोली थी,
रक्तवर्णी पाषाण खंड
साक्षी हैं उस के।
देवशिला। मैं एक तीर्थयात्री हूँ,
मुझे बताओ-
दिल को राहत कहाँ मिलती है?

मूल अंग्रेज़ी से अनुवाद : अनामिका