भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुम्हारे बारे में / अनस्तसीया येर्मअकोवा / अनिल जनविजय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम हज़ार कारण ढूँढ़ निकालोगे
ताकि मुझे दोषी बता सको हर बात के लिए ।
जबकि मैं ढूँढ़ निकालूँगी उतने ही या उससे भी ज़्यादा
तुम्हें सही ठहराने के लिए।

हम कभी इतने क़रीब नहीं थे
कि विश्वास कर सकें हम एक दूसरे पर ।
अब हम और दूर हो गए हैं
और हमारे पास एक दूसरे से कहने को कुछ भी नहीं ।

मूल रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय

लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी भाषा में पढ़िए
              Анастасия Ермакова
                        О тебе...

Ты найдешь тысячу причин,
чтобы обвинить во всем меня.
Я найду столько же и даже больше,
чтобы тебя оправдать.

Мы никогда не были близки настолько,
чтобы друг другу доверять.
Сейчас же, мы, еще дальше,
и нам, даже нечего друг другу сказать.

2012