भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तुम सा सुंदर चाँद / विजय कुमार पंत" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय कुमार पंत }} {{KKCatKavita}} <poem> केशो का आच्छादित ये आक…)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=विजय कुमार पंत
 
|रचनाकार=विजय कुमार पंत
 
}}
 
}}
 +
{{KKAnthologyChand}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>

22:42, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

केशो का आच्छादित ये आकाश देखकर
हतप्रभ हूँ मैं इतना सुंदर चाँद देखकर
दमक रही दामिनी का दिव्य प्रवास देखकर
हतप्रभ हूँ मैं इतना सुंदर चाँद देखकर

भ्रकुटी के अवरोध अनगिनत
पलकों के अनुरोध अनगिनत
चंचल नैनों से झरते संवाद देखकर
हतप्रभ हूँ मैं इतना सुंदर चाँद देखकर

शब्दों के संधान सुनहरे
मन पर चलते बाण सुनहरे
अधरों पर फैला अद्भुत उन्माद देखकर
हतप्रभ हूँ मैं इतना सुंदर चाँद देखकर

श्रृंगारित यौवन वसुधा है
मुखरित कितनी प्रेम क्षुधा है
गालों पर बिखरा जीवन मधुमास देखकर
हतप्रभ हूँ मैं इतना सुंदर चाँद देखकर

आह्लादित है अंतर सारा
अप्रतिम कितना रूप तुम्हारा
रोम रोम पुलकित उर का उल्लास देखकर
हतप्रभ हूँ मैं तुम सा सुंदर चाँद देखकर