Last modified on 28 जुलाई 2016, at 22:57

तुम हरहों दीनन के मांही / संत जूड़ीराम

तुम हरहों दीनन के मांही।
निज कर्मन की परी परेना तुमहिं होश कछु नाँहीं।
अपने भावन जगत सब रोबे समझ देख दुख नाँहीं।
बिन सत्संग विवेक न आवे भूलो फिरत फिराहीं।
चड़ चेतन गृंथ अरुझानी, जुग-जुग सुरझत नाँहीं।
जब लगि नाथ कृपा नहिं कीनी तब लग नाच नचाहीं।
कपट कुसंग अंग छल छद्रिम भक्तन उरमन माहीं।
जूड़ीराम विश्वास न जिनके सुक सपने कछु नाँहीं।