भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तू भी मेरे साथ रोया किस लिए / रविंदर कुमार सोनी

Kavita Kosh से
Ravinder Kumar Soni (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:29, 28 फ़रवरी 2012 का अवतरण (extra cat removed)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तू भी मेरे साथ रोया किस लिए
तूने भी दामन भिगोया किस लिए

रोशनी का था न जब कोई पता
रात मैं इक पल न सोया किस लिए

सींच कर बंजर ज़मीं को ख़ून से
हार में कांटा पिरोया किस लिए

ऐसी मजबूरी थी क्या, ये बार ए ग़म
ना तवाँ काँधों पे ढोया किस लिए

तन भी मैला, मन भी मैला ही रहा
पैरहन का दाग़ धोया किस लिए

ऐ रवि होना जो था हो कर रहा
दिल ने अपना चैन खोया किस लिए