भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तेरी तीरे-नज़र किस अदा से यार उठती है/ विनय प्रजापति 'नज़र'

Kavita Kosh से
विनय प्रजापति (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:08, 10 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


लेखन वर्ष: २००४/२०११

तेरी तीरे-नज़र किस अदा से यार उठती है
रह-रहकर रुक-रुककर ये बार-बार उठती है

हम बीमारि-ए-इश्क़ के मारे हुए हैं और
तेरी नज़र पैनी होकर बार-बार उठती है

नाज़ो-नख़्वत<ref>नाज़ और नख़रे</ref> के पैमाने किस तरह उठाऊँ
नज़र जब उठे है तो ज़िबह<ref>लड़ाई, क़त्ल</ref> को यार उठती है

हम देखते हैं तेरे जानिब<ref>ओर, तरफ़</ref> प्यार की नज़र से
तेरी नज़र, तौबा! मानिन्दे-कटार<ref>तलवार की तरह (आवाज़ करती हुई)</ref> उठती है

उस ग़ैर से तुमको मोहब्बत हुई है बे-वजह
और फिर भी नज़र बाइसे-गुफ़्तार<ref>बात करने के लिए</ref> उठती है

हैं चमन में और भी नज़ारे ऐ ‘नज़र’ लेकिन
फिर क्योंकर तेरी नज़र सिम्ते-यार<ref>प्रेयसी की ओर</ref> उठती है

शब्दार्थ
<references/>