Last modified on 15 जून 2009, at 22:05

तैसी चख चाहन चलन उतसाहन सोँ / नील कंठ

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:05, 15 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नील कंठ }} <poem> तैसी चख चाहन चलन उतसाहन सोँ , तैसो बि...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तैसी चख चाहन चलन उतसाहन सोँ ,
तैसो बिवि बाहन बिराजत बिजैठो है ।
तैसो भृगटी को ठाट तैसोई दिये लिलाट
तैसोई बिलोकिबे को पी को प्रान पैठो है ।
कहै कवि नीलकँठ तैसी तरुनाई तामे ,
यौवन नृपति सो फिरत ऎँठो ग्वैंठो है ।
छूटी लट भाल पर सोहै गोरे गाल पर ,
मानों रूप माल पर ब्याल ऎँठि बैठो है ।


नील कंठ का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।