Last modified on 13 जनवरी 2009, at 20:42

त्रिपथगा-1 / सुधीर मोता

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:42, 13 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर मोता }} <poem> निकल स्वर्ग से पृथ्वी पर नीचे प्...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

निकल स्वर्ग से
पृथ्वी पर नीचे
प्रवाहमयी
जाना पताल

तीन तलों का
घर जिसका

घर भी ऎसा
जिसमें आना
जाना जिससे
पाहुन जैसे

पर रहना जब तक
रहना ऎसे
जैसे रहती
जल में मीन।