Last modified on 13 जनवरी 2009, at 20:47

त्रिपथगा-3 / सुधीर मोता

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:47, 13 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर मोता }} <poem> उतर गर्भ से आया नत मस्तक ठोस धरा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उतर गर्भ से आया
नत मस्तक

ठोस धरातल
फिर पग पृथ्वी पर

फिर चला और नीचे
नीचे
वह अंत चरम

उससे भी पहले
एक जीवन में जीवन तीन

अवरोह किया
आरोह लिया
उड़ा फूल कभी अति
प्रसन्न

इति आदि सब देखी
और मध्य भी देखा

देखा सबने
हो तल्लीन !