भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

त्रिलोक सिंह ठकुरेला / परिचय

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:07, 3 नवम्बर 2016 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जन्म: त्रिलोक सिंह ठकुरेला का जन्म 01 अक्तूबर 1966 को हाथरस के निकट नगला मिश्रिया नामक ग्राम में हुआ। इनके पिता का नाम श्री खमानी सिंह व माँ का नाम श्रीमती देवी है।

प्रकाशित कृतियाँ: नया सवेरा (बाल साहित्य), काव्यगंधा (कुण्डलिया संग्रह)

सम्पादन: त्रिलोक सिंह ठकुरेला ने कुण्डलिया छंद के उत्थान के लिए अद्वितीय कार्य किया है। इनकी सम्पादित कृतियों में आधुनिक हिंदी लघुकथाएँ, कुण्डलिया छंद के सात हस्ताक्षर, कुण्डलिया कानन, कुण्डलिया संचयन,समसामयिक हिंदी लघुकथाएँ, कुण्डलिया छंद के नये शिखर आदि प्रमुख हैं।

सम्मान / पुरस्कार: राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा 'शम्भूदयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार ' , पंजाब कला साहित्य अकादमी, जालंधर ( पंजाब ) द्वारा 'विशेष अकादमी सम्मान', विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, गांधीनगर ( बिहार ) द्वारा 'विद्या- वाचस्पति', हिंदी साहित्य सम्मलेन प्रयाग द्वारा 'वाग्विदाम्वर सम्मान', अखिल भारतीय हिंदी साहित्य परिषद द्वारा 'बृज गौरव' सम्मान, निराला साहित्य एवं संस्कृति संस्थान, बस्ती (उ.प्र.) द्वारा 'राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान', हिंदी साहित्य परिषद, खगड़िया (बिहार) द्वारा 'स्वर्ण सम्मान' एवं अन्य अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित।

प्रसारण: आकाशवाणी और रेडियो मधुवन से रचनाओं का प्रसारण।

सम्प्रति: उत्तर पश्चिम रेलवे में इंजीनियर

ई-मेल: trilokthakurela AT gmail DOT com