Last modified on 11 जून 2010, at 03:23

थोडा मन के अंदर देख / विजय वाते

वीनस केशरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:23, 11 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= गज़ल / विजय वाते }} <poem> पल पल देख …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पल पल देख निरंतर देख,
थोडा मन के अंदर देख |
 
कैसे खेल दिखाता है,
आदमजात कलंदर देख |

इंद्र सभा मे कैद हुआ,
स्वर्ग का राजा इन्दर देख |

अंदर से सारे प्यासे,
नदियाँ और समंदर देख |

वो भी कितना तनहा है,
दुनियां जीत सिकंदर देख|