भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दरिया का पानी (गीत) / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:38, 20 सितम्बर 2021 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दरिया का पानी जैसी मेरी ज़िन्दगानी
समझेगा कौन मेरी जी की कहानी
                       दरिया का पानी रे  !
 
ढालों ने धकेला मुझे घाटी ने सम्भाला
जैसा मैंने चाहा वैसा रास्ता निकाला
माटी में मिलाई है जवानी की रवानी
                       दरिया का पानी रे  !

ऊँचे - नीचे रास्ते में जड़ता के रोड़े
कहीं-कहीं ज़्यादा मिले कहीं-कहीं थोड़े
रोक नहीं पाए मेरी चाल को गुमानी
                       दरिया का पानी रे  !

जो भी कतवार घटियारों ने गिराया
धार के धरम ने किनारे पे लगाया
बानी ! जगरानी !! खारे सिन्धु में समानी
                        दरिया का पानी रे  !