भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दर्द को गीत में ढालो कि बहार आई है / 'हफ़ीज़' बनारसी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:52, 29 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='हफ़ीज़' बनारसी |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दर्द को गीत में ढालो कि बहार आई है
मयकशो जाम उछालो कि बहार आई है
 
मैं सुनाता हूँ नए गीत नए लहन के साथ
तुम उठो साज़ संभालो कि बहार आई है

मह्वशो दीदा-ए-देरीना को पूरा कर दो
बात अब कल पर न टालो कि बहार आई है

उनकी मस्ती भरी आँखें भी यही कहती हैं
आतिशे-शौक़ बुझा लो कि बहार आई है

क्या हो कल सुबह किसे इसकी खबर है यारो
रतजगा आज मना लो कि बहार आई है

उनको रूठे हुए इक उम्र हुई आओ 'हफ़ीज़'
चल के अब उन को मना लो कि बहार आई है