भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दर्द ज़िगर में पाले रखना / अनीता सिंह

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:15, 10 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनीता सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दर्द ज़िगर में पाले रखना
लेकिन मुँह पर ताले रखना।

अम्मा तो न सह पायेगी
बँटवारे को टाले रखना।

घुन लग गये शहतीरों में
छत को जरा संभाले रखना

जिनके घर चूल्हे सोते हैं
उनके कण्ठ निवाले रखना

जहाँ रात ज़िद पर बैठी हो
थोड़े -बहुत उजाले रखना

बन जाये न ज़ख्म कहीं
हाथों में मत छाले रखना।।