भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दर्द से उपजा हुआ इक गीत लिख / अजय अज्ञात

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:08, 29 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
दर्द से उपजा हुआ इक गीत लिख
हर्फ़ेनफ़रत को मिटा कर प्रीत लिख

ज़िंदगी की राह पर चलते हुए
है सुलभता से मिली कब जीत लिख

प्रेरणा से पूर्ण हो तेरा सृजन
प्राण जो चेतन करे वो गीत लिख

पैरवी कर लेखनी से सत्य की
झूठ से हो कर नहीं भयभीत लिख

आज़माना चाहता है गर हुनर
आज के परिवेश के विपरीत लिख

किस तरह परमात्मा से हो मिलन
साधना की कौन सी हो रीत लिख

और कैसे कट रही है ज़िंदगी
हो रहा कैसे समय व्यतीत लिख

शिल्प का सौंदर्य केवल मत दिखा
भावना को मथ के तू नवनीत लिख