भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दर्द है ये दिखा नहीं सकता / सुरेन्द्र सुकुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:45, 17 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेन्द्र सुकुमार |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दर्द है ये दिखा नहीं सकता,
ज़ख़्म होता दिखा दिया होता।

सर झुकाता नहीं आपके आगे,
आपसे कुछ नहीं लिया होता।

किसी को कुछ पता नहीं चलता,
अश्क़ चुपके गर पिया होता।

मौत भी आने से खूब कतराती,
हमने मस्ती से गर जिया होता।

मेरी मुफ़लिसी पता नहीं चलती,
फटी चादर को गर सिया होता।