Last modified on 25 मार्च 2012, at 12:04

दस्तक / सुदर्शन प्रियदर्शिनी

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:04, 25 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन प्रियदर्शिनी |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


जब भी
दो क्षण
मिले- शांत
ब्रह्मानंद से
लबालब ..
दरवाजे पर
किसी ने दस्तक
दे दी -
जैसे सोये हुए
शिशु के
शांत -सुख अभिराम
सोंदर्य पर
किसी चुम्बन ने
रणभेरी दे दी ....!