भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दहेज़ की गाय / मुन्ना पाण्डेय 'बनारसी'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:07, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुन्ना पाण्डेय 'बनारसी' |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गइया मिली दहेज़ में, भइया के ससुराल।
घर वाले सब मस्त थे, मिला मुफ़्त का माल।
मिला मुफ़्त का माल, दूध की भागे कड़की।
अम्माजी के साथ, मगन थी भउजी बड़की।
कहें मुन्ना कविराय, पड़ोसी देंय बधइया।
भाग्यवान है बहू, साथ में लाइ गइया॥

बाबूजी सहला रहे, गौ माता की देह।
अम्माजी की आँख से, छलक रहे थे नेह॥
छलक रहे थे नेह, मगाया दाना भूसा।
चाँप गयी दो नाद, ठसाठस ठूसम ठूसा।
कहें मुन्ना कविराय, हुआ गम बेकाबू जी।
दूध दिया दो पाव, सन्न हो गै बाबूजी॥