Last modified on 11 फ़रवरी 2009, at 22:12

दाग़ / भागवतशरण झा 'अनिमेष'

गंगाराम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:12, 11 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भागवतशरण झा 'अनिमेष' |संग्रह= }} <Poem> चेहरे पर चेचक ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चेहरे पर
चेचक के दाग़
भले ही
नहीं लगते हैं अच्छे
मगर वे
संत की तरह
मन की व्यथा कहते हैं

दाग़
हमेशा सामनेवालों से
करते हैं अर्ज़
मेरे भीतर
झाँक कर देखो
हो सके तो
पा लो ऎसी दीद
जो देख सके बेदाग़ दिल
दिखा सके दिल के दाग़।