Last modified on 25 जुलाई 2022, at 01:13

दाना-पानी / विशाखा मुलमुले

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:13, 25 जुलाई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विशाखा मुलमुले |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नित रखती हूँ परिंदों के लिए दाना - पानी
वो करते हैं मेरी आवाजाही पर निगरानी
मैं रखती हूँ दाना

निकलती हूँ घर से , जुटाने दाना - पानी
दिखतें है कई बाजनुमा शिकारी
वो भी रखतें है मेरी आवाजाही पर निगरानी
मैं बन जाती हूँ दाना और
लोलुप जीभ का पानी