भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दाम्‍पत्‍य - 3 / संतोष अलेक्स

Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:06, 31 मार्च 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष अलेक्स |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शादी के
अब कई बरस हो गए
बच्‍चे गृह कार्य कर रहे हैं
माँ पूजा पाठ
पहले जैसा प्‍यार नहीं रहा अब
लगता था प्रकृति भी
साथ नहीं दे रही है

समझ रहे थे ज्‍यादा
चाह रहे थे कम

रात को भोजन करते हुए
रोटी में, सब्‍जी में
कमी ढूँढता मैं
बच्‍चों के प्‍लेट से
एकाध लुकमा नीचे गिरने पर
डाँटता उन्‍हें

मेरे हिस्‍से का
बादल, हवा, पानी
अब पहले जैसा नहीं रहा

बादल के पीछे सूरज छिपता है
रोशनी नहीं
उम्‍मीद है पुन:
तालमेल बिठाया जा सकता है