भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिन कहाँ वो बहार फूलों के / सुमन ढींगरा दुग्गल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:39, 23 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमन ढींगरा दुग्गल |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


दिन कहाँ वो बहार फूलों के
अब हैं दुश्मन हजार फूलों के

ग़म भी है ज़िंदगी का इक हिस्सा
साथ हैं जैसे ख़ार फूलों के

बागबाँ बात क्या है काँटों की
हर तरफ हैं हिसार फूलों के

कह दो अहले चमन उदास न हो
लाएगी दिन बहार फूलों के

हाय गुलपोशियाँ सियासत में
जान लेते हैं हार फूलों के

लोग काँटों से बच के चलते हैं
हम हुए हैं शिकार फूलों के

सच है चेहरे उतार देता है
उसके रुख़ का निखार फूलों के

कितने दिलकश हैं कितने प्यारे हैं
रंग परवरदिगार फूलोके--