भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिन बीते बेगारी में / मृदुला झा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:42, 28 अप्रैल 2019 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या जायेगा थारी में।

जाऊँ मैं अब किसके दर
सबके सब बेकारी में।

बिन रोटी के कितने दिन
गुजरेंगे बेजारी में।

बी पी एल में नाम नहीं
घूस की मारा मारी में।

माँ बेटे की आँखों के
सपने हैं दुश्वारी में।