भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
दिल कहुं न मिला जग ठगिया है / संत जूड़ीराम
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:07, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
दिल कहुं न मिला जग ठगिया है।
गुरु सतरंग याद आतम सों ध्यान रंग मन रंगिया है।
शबद मुकाम कायापुर तकिया सुरत नाम बिच बगिया है।
उड़त जहूहर पूर पूरन दिल कर्म मर्म सब नसिया है।
जूड़ीराम महबूब नूर लख संत चरन निज उर धरिया है।