भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिल को चुराया / सुनीता शानू

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:22, 9 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता शानू |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आधी बात कही थी तुमने
और आधी मैने भी जोड़ी
तब जाकर तस्वीर बनी थी।
सच्ची-झूठी थोड़ी-थोड़ी।

नटखट सी बातों के पीछे
दुनिया भर का प्यार छुपा
मुस्काती-सी आँखो में भी-
जाने कैसा स्वप्न दिखा
लूट लिया भोला-सा बचपन

मैने भी बस आँखें मूंदी
भूले बिसरे चित्र छुपाए-
समय के टुकड़े आज समेटॆ-
मौन में फिर से गीत सुनाए।
तब जाकर तस्वीर बनी थी
सच्ची-झूठी, थोड़ी-थोड़ी।