भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिल तो प्यारा है मगर दिल से प्यारा तू है / बिन्दु जी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:47, 14 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्दु जी |अनुवादक= |संग्रह=मोहन म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दिल तो प्यारा है मगर दिल से प्यारा तू है।
पर गजब ये है कि इस दिल में भी न्यारा तू है॥
दिल दुखाने का जो दावा भी करूँ किस पै करूँ।
दर्द दिल तू ही है और दिल भी हमारा तू है॥
मुझको तेरे सिवा कोई भी नज़र आता नहीं।
रोशनी जिसमे है आँखों का वो तारा तू है॥
तेरा कब्जा है हरेक दिल पै कोई दे या न दे।
दिल दुलारा है तेरा दिल का दुलारा तू है॥
‘बिन्दु’ आँसू के बहा बैठे हैं उल्फ़त कि नदी में।
मैं हूँ मझधार में घनश्याम किनारा तू है॥