भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिल वालों की बस्ती है / देवमणि पांडेय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:32, 9 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दिल वालों की बस्ती है
यहाँ मौज और मस्ती है।

पत्थर दिल है ये दुनिया
मज़बूरों पर हँसती है।

ख़ुशियों की इक झलक मिले
सबकी रूह तरसती है।

क्यों ना दरिया पार करें
हिम्मत की जब कश्ती है।

हर इक इन्सां के दिल में
अरमानों की बस्ती है।

महंगी है हर चीज़, मियाँ
मौत यहाँ पर सस्ती है।

उससे आँख मिलाएँ,वो
सुना है ऊँची हस्ती है।