भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दीपक माला / रामेश्वर शुक्ल 'अंचल'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर शुक्ल 'अंचल' |संग्रह= }} <poem> इन दीपों से जल...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रामेश्वर शुक्ल 'अंचल'
 
|रचनाकार=रामेश्वर शुक्ल 'अंचल'
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
}}
+
}}{{KKAnthologyDiwali}}
 
<poem>
 
<poem>
 
इन दीपों से जलते झलमल,  
 
इन दीपों से जलते झलमल,  

18:38, 17 मार्च 2011 के समय का अवतरण

इन दीपों से जलते झलमल,
मेरे मन के गीत अधूरे।
इन दीपों से जलते मेरे स्वप्न,
हुए जो कभी न पूरे।
केवल एक रात जल कर,
बुझ जाएगी यह दीपक माला।
पर मरते दम तक न बुझेगा,
मुझमें तेरा रूप-उजाला।

तेरी रूप-शिखा में मेरे
अंधकार के क्षण जल जाते।
तेरी सुधि के तारे मेरे
जीवन को आकाश बनाते।
आज बन गया हूँ मैं इन दीपों का
केवल तेरे नाते।
आज बन गया हूँ मैं इन गीतों का
केवल तेरे नाते।