Last modified on 25 मार्च 2012, at 20:18

दीये-सा जले (हाइकु) / रमा द्विवेदी

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:18, 25 मार्च 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

    
१-दीये -सा जले

मेहनत जो करे

समृद्धि आए |


२-अंधेरी रात

अकेला है जलता

माटी का दीया |



३-रंगोली सजी

हर देहरी द्वार

दीपों के साथ


 

४-स्नेह का दीप

खुशियों से भरता

घर-आँगन |



५-जिस घर में

होता स्त्री का सम्मान

लक्ष्मी का वास |



६-लक्ष्मी की पूजा

करता दरिद्र भी

लक्ष्मी न आए |



७-अनार जले

सावधानी बरते

बच्चे न जले |



८-मंगलमय

सुख -समृद्धि -यश

लक्ष्मी के वश |



९-सब हो सुखी

सब होवें समृद्ध

झगड़ा ख़त्म |



१०-पटाखे जले

राकेट बम छोड़े

होड़ लगाएं |



११-घर-महल

उजास ही उजास

दीवाली - रात |