भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दीवारें / संतोष अलेक्स

Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:07, 31 मार्च 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष अलेक्स |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दीवारों से
मुझे डर लगता है
दीवार की बात करने पर
सबसे पहले चीन की दीवार
की बात उठती है

मेरे घर की दीवारों पर
सीमेंट नहीं लगा है

यह लारी बेकर की डिजाइन के
अनुरूप नहीं बना है
दीवारें मौजूद है सब कहीं
इसे देखा नहीं जा सकता
महसूस किया जा सकता है
जेल की दीवारें घर की दीवारें
अस्‍पताल की दीवारें
सब सीमा में कैद हैं

हकीकत यह कि
अस्‍पताल की दीवारों ने
सबसे ज्‍यादा प्रार्थनाएँ सुनी हैं