भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दीवाली / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:26, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात अमावस्या की काली
बड़ी डराने वाली,
मानव ने अपनी मेहनत से
चाँदी-सी चमका ली।

जहाँ न पहुँचे रवि की किरणे
छाया हो अँधियारा,
फैला देते नन्हें दीपक
वहाँ-वहाँ उजियारा।

झूठे का मुँह काला हो तो
छाती छटा निराली,
जब भी जीत सत्य की होती
मानती है दीवाली।

कभी न बनकर रावण
थोथे चने सरीखे बजना,
राम न बन पाओं तो भैया,
बन हनुमान गरजना !