भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुविधा पर जीवन है मस्ती पर चाँदनी / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:34, 23 अगस्त 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुविधा पर जीवन है मस्ती पर चाँदनी
दामन भर अँधियारा मुट्ठी भर चाँदनी।

आना जब उसको था मेरे ही दामन तक
फिर कैसे भटक गयी पास आकर चाँदनी।

कब आये, कब जाये किसको मालूम है
धोखा भी दे जाती है अक्सर चाँदनी।

सपने था पाल रहा मन में यह बरसों से
मुझ से भी तो बोले दो आखर चाँदनी।

उसमें वो रंगत है, रंगत में जादू है
प्राणों को मेरे कर देती तर चाँदनी।