भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दूरी / संतोष अलेक्स

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:45, 18 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष अलेक्स |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हाथ दुखने पर
मैंने
आँख व आँसू के बीच की दूरी को नापा

फिर
पंख और फड़फड़ाहट
पृथ्वी और मरूद्वीप
धुँआ और आग
वस्तु और परछाई
लहर और समुंदर के बीच की दूरी
को नापा

लेकिन
हाथ और दर्द की दूरी को
नाप न सका !