भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दूसरों का ग़म गले अपने लगाता कौन है / कृपाशंकर श्रीवास्तव 'विश्वास'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृपाशंकर श्रीवास्तव 'विश्वास' |अन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 11: | पंक्ति 11: | ||
हो रही है हर तरफ बस जंग की तैयारियां | हो रही है हर तरफ बस जंग की तैयारियां | ||
− | ज़ख़्म | + | ज़ख़्म पर ग़ैरों के अब मरहम लगाता कौन है। |
खून से दिल के लिखी जाती नहीं अब चिठ्ठियां | खून से दिल के लिखी जाती नहीं अब चिठ्ठियां |
12:51, 12 जून 2019 के समय का अवतरण
दूसरों का ग़म गले अपने लगाता कौन है
दुश्मनों को अब महब्बत से हराता कौन है।
हो रही है हर तरफ बस जंग की तैयारियां
ज़ख़्म पर ग़ैरों के अब मरहम लगाता कौन है।
खून से दिल के लिखी जाती नहीं अब चिठ्ठियां
और क़ासिद अब कबूतर को बनाता कौन है।
मेरी नींदों को चुराने रात के पिछले पहर
दिल का दरवाज़ा न जाने खटखटाता कौन है।
खत्म है अब तो घरों में इत्रदानी की जगह
बाग़ खुशबूदार फूलों के लगाता कौन है।
कल नजूमी से गया था, पूछने रोता हुआ
आइने से झांक कर मुझको डराता कौन है।
रब ने बख्शी है चरागों को फरिश्तों की सिफ़त
वरना ग़ैरों के लिए खुद को जलाता कौन है।
वो छुपाएं लाख पर 'विश्वास' हमको है पता
देख कर आंसू हमारे मुस्कुराता कौन है।