भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देखते ही रहो / हरिपाल त्यागी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:03, 21 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिपाल त्यागी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चुप रहो, बोलो मत
बस, देखते ही रहो-
पाषाणी धरती के कठोर बिस्तर पर
निर्विकार, निष्कुंठ लेटी है केन नदी,
घाटी में मेला लगा है शिलाओं का
नदी-धाट पर पड़ी धूमिल नौकाओं को
मन में उतार लो, चुपचाप!
पत्थर पर खींच दो
न मिट सकने वाली आड़ी-तिरछी रेखाएं।

वसन्त का घाटी में धंस आना
खेतों में सरसों का फूलना
और केन के उस पार
ऊंचे कगार पर
उचककर घाटी में देखते हुए गांव को
देखते रहो चुपचाप!
बोलो मत,
बस देखते ही रहो...