Last modified on 7 मार्च 2021, at 23:25

देख सुकुमारी नारी / अनुराधा पाण्डेय

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:25, 7 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देख सुकुमारी नारी, बनते जो ब्रह्मचारी, ऐसे पापी प्रेमियों की जाति बाँट दीजिये।
एक कलिका को छुए, दूसरे का रस पिए, ऐसे कामी भ्रमर का पंख काट दीजिए।
अँगुली पकड़ चाहे, पकडूं मृणाल बाँहे, ऐसों को तो पूर्व में ही, घोर डाँट दीजिए।
फिर भी जो न वे माने, लगे छल छंद गाने, ऐसे खल कामियों को, चार चाँट दीजिए।