Last modified on 24 मई 2017, at 15:30

देश का नूर / देवानंद शिवराज

होंगे बच्चों देश का नूर,
करो अत्याचार को दूर
अरमान भरे सपने होंगे साकार,
ऊँच-नीच देना बिसार
चाँद पर पहुँची दुनिया पर
पहचान न सकी इन्सान को
बच्चों अब करो विचार
जड़ से उखाड़ दुराचार
सत्य नेक लीडर बनो
सूरीनाम देश की आशा हो तुम
घटा न मातृभूमि की शान
है यह श्री देवा का अरमान।