भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दे देना ही जीवन है / अशोक शाह

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:22, 7 अगस्त 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन का अपने उत्कर्ष
उसने दिया सहर्ष
जैसे अर्पित करता पुष्प
सुगन्ध युक्त सौन्दर्य

मैंने जो छिपाया उससे
सदियों का था संचित स्वार्थ
और मेरा था ही क्या
रस्सी के बल के सिवाय

दे देना सब कुछ
जीवन है
लेना कुछ भी
मृत्यु वरण है