भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
दोष / कविता वाचक्नवी
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: कविता वाचक्नवी |
दोष
हे सूर्यदेव!
कुंति के
युगों से भीगे
झिलमिलाती झील-से
आँचल पर
शैवाल अंधेरा
गुपचुप खुभा है
चीर,
तल के जमाव तक
मृण्मय कोशों तक
नहीं पहुँच पातीं
स्वर्ण किरणें
सुनहली धूप
और पीढ़ियाँ समझती हैं
किरन-पुत्र तुम्हारा
जल में बहा दिया मैंने।