Last modified on 21 दिसम्बर 2010, at 09:52

दोस्त बन कर भी नहीं साथ निभाने वाला / फ़राज़

दोस्त बन कर भी नहीं साथ निभानेवाला
वही अन्दाज़ है ज़ालिम <ref>अत्याचारी</ref>का ज़मानेवाला

अब उसे लोग समझते हैं गिरफ़्तार मेरा
सख़्त नादिम<ref>लज्जित</ref> है मुझे दाम<ref>जाल, बंधन</ref> में लानेवाला

सुबह-दम छोड़ गया निक़हते-गुल<ref>गुलाब की ख़ुश्बू की तरह</ref> की सूरत
रात को ग़ुंचा-ए-दिल<ref>दिल की कली</ref> में सिमट आने वाला

क्या कहें कितने मरासिम<ref>मेल-जोल</ref> थे हमारे उससे
वो जो इक शख़्स है मुँह फेर के जानेवाला

तेरे होते हुए आ जाती थी सारी दुनिया
आज तन्हा हूँ तो कोई नहीं आनेवाला

मुंतज़िर<ref>प्रतीक्षारत</ref> किसका हूँ टूटी हुई दहलीज़ पे मैं
कौन आयेगा यहाँ कौन है आनेवाला

मैंने देखा है बहारों<ref>वसंत ऋतुओं </ref> में चमन को जलते
है कोई ख़्वाब की ताबीर<ref>स्वप्नफल</ref> बतानेवाला

क्या ख़बर थी जो मेरी जान में घुला है इतना
है वही मुझ को सर-ए-दार<ref>सूली तक</ref> भी लाने वाला

तुम तक़ल्लुफ़<ref>औपचारिकता</ref> को भी इख़लास<ref>प्रेम</ref> समझते हो "फ़राज़"
दोस्त होता नहीं हर हाथ मिलानेवाला

शब्दार्थ
<references/>