भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दोहराया अनुभव / अवतार एनगिल

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:57, 16 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=मनखान आएगा / अवतार एनगिल }} <poem>...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नंगे पांव चली दूधिया नदी ने
कर ली
आग से दोस्ती

धृत सुगंध में
लपटों सखियों का नाच
जलना : तत्वों का रूप पलायन
तलाश : गति के अर्थ की
बोझिल पाँव : ख़्यालों के

ख़्यालों के बिखरे टुकड़ों में
आलिंगनों की एकाग्र समग्रता
उन्मादी आंखें
सम्पूर्ण अधूरापन
दे जाते हैं दोनों को
मिट्टी का इक बाबा
चिर आकांक्षित
दोहराया अनुभव।