भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
दो-चार / पदुमलाल पन्नालाल बख्शी
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (वार्ता | योगदान)ने किया हुवा 19:38, 4 जनवरी 2008का अवतरण
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: पदुमलाल पन्नालाल बख्शी |
भाव रस अलंकार से हीन, अर्थ-गौरव से शून्य असार ।
नाम ही है वस जिनमें, पद्य ये हैं ऐसे दो-चार ।
बिल्व पत्रों का शुष्क समूह, कब किसी से आया है काम,
उन्हीं से होता जग को तोष तुम्हारा हो यदि उन पर नाम ।
लिख दिया है बस अपना नाम और क्या है लिखने की बात ?
नाम ही एकमात्र है सत्य और है नाथ ! वही पर्याप्त
पड़ेगी जब तक जग की दृष्टि, रहेंगे तब तक क्या ये स्पष्ट ?
किन्तु तुम तो मत जाना भूल, नाम का गौरव हो मत नष्ट ।
(‘प्रेमा’, दिसम्बर 1930 में प्रकाशित)