Last modified on 25 जुलाई 2020, at 13:31

दो अक्टूबर हमको प्यारा / कमलेश द्विवेदी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:31, 25 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आज हुये दो महापुरुष जिनसे परिचित जग सारा।
इसीलिए यह दो अक्टूबर हम सबको है प्यारा।

पहले महापुरुष आये थे-
पूज्य महात्मा गाँधी।
जो अंग्रेज़ी सत्ता खातिर,
बनकर आये आँधी।
चला अहिंसा-शस्त्र जिन्होंने हिंसा को संहारा।
इसीलिए यह दो अक्टूबर हम सबको है प्यारा।

दूजे लालबहादुर शास्त्री,
इसी दिवस को जन्मे।
बने दूसरे प्रधानमंत्री,
छाये जन-गण-मन में।
जय जवान-जय किसान का था दिया जिन्होंने नारा।
इसीलिए यह दो अक्टूबर हम सबको है प्यारा।

इन दोनों की आज जयंती,
मिलकर सभी मनायें।
और इन्हीं के आदर्शों पर,
चलकर हम दिखलायें।
तभी बढ़ेगा सबसे आगे भारतवर्ष हमारा।
इसीलिए यह दो अक्टूबर हम सबको है प्यारा।