भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धन की महिमा अमित है / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धन की महिमा अमित है, सभी समेटें अंक।
पाकर बौरायें सभी, राजा हो या रंक॥
राजा हो या रंक, सभी इस धन पर मरते।
धन की खातिर लोग, न जाने क्या क्या करते।
'ठकुरेला' कविराय, कामना यह हर जन की।
जीवन भर बरसात, रहे उसके घर धन की॥