भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धवल धरा / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

201
धवल धरा
सूरज का रथ भी
आने से डरा।
202
हिम का गर्व
कर देती है खर्व
नन्ही-सी दूब।
203
चिट्टी चादर
भोर में ही बिछाई
बैठो तो भाई।
204
संताप बड़ा
किसी का दुख पूछो-
ये पाप बड़ा।
205
सोया है शीत
ओढ़ शुभ्र दूकूल
गहन निद्रा।
206
हिम-अंधड़
करे क्रुद्ध गर्जन
बधिर नभ।
-0-