Last modified on 29 अप्रैल 2010, at 12:09

धान-गंध-2 / एकांत श्रीवास्तव

Pradeep Jilwane (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:09, 29 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: यहॉं
इसी मौसम में
लौटता है वसन्‍त
जब कटता है धान

और मह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यहॉं
इसी मौसम में
लौटता है वसन्‍त
जब कटता है धान

और महक उठती है
मिट्टी की देह

इसी मौसम में
फूलते हैं गेंदे के फूल
गाती है मॉं लोरी
और पीतल की
जल भरी थाली में
उतरता है चन्‍द्रमा

उतार दो
एक कमीज की तरह
अपनी थकान
गीत के जल में
डुबो लो अपना मन
और टॉंक लो
सपनों के अंधेरे में
अपनी पसन्‍त का तारा

जब पकता है बालियों का दूध
बजती हैं बैलों की घंटियॉं
झरते हैं मुनगे के फूल
और कटता है धान
लौटता है वसन्‍त
यहां इसी मौसम में.